फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्वास्थ्य कर्मी ने भतीजी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के एक मोहल्ले में स्वास्थ्य कर्मी ने अपनी ही भतीजी से कई बार दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता से जब बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने भाई को बताई। तब पुलिस तक मामला पहुंचा, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति की पत्नी की मौत हो चुकी है। उसने अपनी नौ और 14 साल की दो बेटियाें को अपने ही स्वास्थ्य कर्मी छोटे भाई के पास रखा था। बताया कि वह बेटे के साथ सुबह प्राइवेट नौकरी करने जाता और शाम को घर आता था। आरोपी भाई ने उसकी 14 साल की बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब भी छोटे भाई की पत्नी घर पर नहीं होती वह उसे हवस का शिकार बनाता। बेटी से जब बर्दाश्त नहीं हुआ तब दो दिन पहले उसने पूरी बात बताई। तब घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी चाचा को लोकनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें