उन्नाव। किशोरी से दुष्कर्म का दोष साबित होने पर न्यायालय ने युवक दानिश को तीन साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। उस पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है।
विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली पुलिस ने 10 मई 2020 को क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दानिश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। दानिश पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप था। पुलिस ने मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण संबंधी कानून की धाराएं भी बढ़ाई थीं। आरोपी दानिश को 28 मई 2020 को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस ने 22 जुलाई 2020 को उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। एडीजे 11 न्यायालय में मंगलवार को मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। न्यायाधीश रुचि श्रीवास्तव ने दोष साबित होने पर यह फैसला सुनाया।