बांगरमऊ। बिल्हौर-बांगरमऊ मार्ग पर सड़क पार कर रहे किसान की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सिंधूपुर बेरियागाड़ा गांव निवासी दीनदयाल (50) खेती कर परिवार का पालन-पोषण करता था। सोमवार की रात आठ बजे वह मदारनगर गांव के पास घर जाने के लिए पैदल सड़क पार कर रहे थे। तभी बिल्हौर की ओर से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति की मौत से पत्नी धुन्नी देवी और अन्य परिजन बेहाल हैं। तीन बच्चों में रामगोपाल, अमन और करन हैं।
कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से की जा रही है।