फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: युवक का घर में गमछे के फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-6-  मृतक के घर के बाहर जमा लोग। स्रोत: पाठक - फोटो : सीआरपीएफ के कमांडेंट जितेंद्र सिंह यादव को सम्मानित करते अधिकारी। स्रोत परिजन
विज्ञापन
सफीपुर। नूरुल्लानगर गांव में सोमवार सुबह घर के दरवाजे पर गमछे के फंदे से युवक का शव लटका मिला। पुलिस की जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई।
विज्ञापन


आसीवन थाना क्षेत्र के नूरुल्लानगर गांव के शिवबरन ने बताया कि बेटा अमर बहादुर (36) खेती करता था। बेटे की शादी सविता से हुई थी। पति-पत्नी में विवाद के चलते सात साल पहले वह दो बेटियों को लेकर चली गई थी। पत्नी और बेटियों के जाने के बाद से वह परेशान रहने लगा था। पत्नी के जाने के कुछ समय बाद मां कलावती की भी मौत हो गई थी। इससे वह अकेला पड़ गया था। सोमवार की सुबह उसका शव घर के दरवाजे पर कुंडे में गमछे के फंदे से लटका मिला। बताया कि वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। छोटे भाई संदीप की एक साल पहले कीटनाशक खाने से मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें