सफीपुर। एक युवती ने नौ महीने पहले युवक के साथ जाने के बाद गर्भवती होने पर दुष्कर्म और अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। युवक ने शादी से इन्कार कर दिया था। युवती ने बताया कि 15 मई 2025 को हरदोई निवासी जितेंद्र ने अपने परिवार के साथ उसे गाड़ी में खींच लिया। उसे अज्ञात स्थान पर ले जाकर धमकी दी। फिर जितेंद्र के साथ हैदराबाद के कलवा कुर्ती भेज दिया गया। वहां जितेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और नशीले इंजेक्शन व दवाएं देकर शोषण किया। वह गर्भवती हो गई और हैदराबाद से भागकर आई। उसने दुष्कर्म का वीडियो बनाने और फर्जी कागजों पर हस्ताक्षर कराने का भी आरोप लगाया। एसओ एसएन त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।