फोटो-12-कलाकृति वर्ग में केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृतियां बनाने वाले छात्र। स्रोत शिक्षक
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। कालीमिट्टी स्थित बीआरए सर्वोदय इंटर कॉलेज में विज्ञान, ऑर्ट एवं क्रॉफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में छात्रों ने नवाचार, रचनात्मक और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में विज्ञान वर्ग में हाइड्रो इलेक्ट्रीसिटी परियोजना का मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्रों को पहला स्थान मिला। वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट का मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्रों को दूसरा स्थान दिया गया। वॉटर फिल्ट्रेशन एवं स्मार्ट डस्टबिन परियोजनाओं से संबंधित मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्रों को तीसरा स्थान दिया गया।
कलाकृति वर्ग में केदारनाथ और प्रेम मंदिर की आकर्षक प्रतिकृतियां बनाने वाले छात्रों को पहला स्थान मिला। प्रदर्शनी में 34 प्रोजेक्टों का प्रदर्शन करने के साथ 15 छात्रों ने प्रतिभाग किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ चेयरमैन मिथलेश कुमार जायसवाल ने किया। इस दौरान प्रबंधक विश्राम कुरील, प्रधानाचार्या शांति देवी, अभिभावक और स्टॉफ मौजूद रहा।