फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चलाएंगी चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कैंटीन

विज्ञापन
फोटो-5-खाद्य पदार्थों के निर्माण का प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिला को प्रमाणपत्र देते एनआरएलए
विज्ञापन
उन्नाव। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में कैंटीन चलाएंगी। इसके लिए 30 महिलाओं को खाने-पीने की वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) द्वारा स्वयं सहायता समूह से महिलाओं को जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। अब नए प्रयोग में कैंटीन संचालन की तैयारी शुरू की गई है। जिला प्रशासन की पहल पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय परिसर में कैंटीन संचालन की अनुमति दे दी है। इसके लिए एक कक्ष भी आवंटित किया गया है। महिलाओं को खाने-पीने की वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। एनआरएलएम के प्रभारी मुनेश चंद्र ने बताया कि 30 महिलाओं में 20 नवाबगंज और बिछिया की 10 शामिल की गई हैं। सभी को फ़ास्ट फ़ूड सहित अन्य खानपान की सामग्री बनाने का सात दिन का प्रशिक्षण दिलाया गया है। कैंटीन संचालित करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें