फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पार करते समय ट्रक की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
फोटो-18- हादसे में वृद्ध की मौत पर सीएचसी में मौजूद परिजन। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर मंगलवार शाम चार बजे भल्लाफार्म तिराहे के पास सड़क पार करते समय वृद्ध को ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल को सीएचसी पहुंचाया गया जहां, इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

सोहरामऊ थानाक्षेत्र के मौहारी गांव निवासी हंसराम यादव (60) मंगलवार शाम साइकिल से भल्लाफार्म तिराहा मार्केट गए थे। साइकिल सर्विस लेन पर खड़ी कर हाईवे पार करके दूसरी तरफ जाते समय लखनऊ की ओर से सीमेंट लदे ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। हंसराम को लोगों ने सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। बेटे नवीन ने बताया कि पिता खेती करते थे। वह परिवार के साथ लखनऊ में रहता है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक भाग गया है। ट्रक कब्जे में है, तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें