फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फोटो-17- पूनम (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
पुरवा (उन्नाव)। पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सत्यनारायणदासखेड़ा गांव में विवाहिता पूनम (26) का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति गोपी की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। बेटी की मौत की खबर सुनकर लखनऊ से पहुंचे पिता सुनील ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार न देने पर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, पूनम की शादी 15 जून 2020 को गोपी से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार की मांग कर रहे थे और न मिलने पर पूनम को लगातार परेशान कर रहे थे। पिता का आरोप है कि करीब एक महीने पहले भी ससुराल वालों ने पूनम की पिटाई की थी जिसके बाद वह मायके आ गई थी।
15 दिन पहले ही पति गोपी उसे यह कहकर वापस ले गया था कि अब वह मारपीट नहीं करेगा। पिता का मानना है कि बेटी को मारकर फंदे पर लटकाया गया है। इस घटना से मृतका के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन




कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि पति द्वारा दी गई सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, जिसमें हैंगिंग (फांसी) की पुष्टि हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच जारी है।

फोटो-17- पूनम (फाइल फोटो)।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें