फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर बस की टक्कर से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास गेस्ट हाउस के सामने गुटखा लेने जा रहे श्रमिक की बस की टक्कर से मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

दही थानाक्षेत्र बुटवल गांव निवासी विनोद राठौर (32) करीब 10 साल से कानपुर निवासी ट्रक मालिक अख्तर अली के पास मजदूरी करते थे। बृहस्पतिवार को ट्रक मालिक के साथ करीब 12 मजदूरों को लेकर अचलगंज थानाक्षेत्र के जमुका स्थित चावल मिल में ट्रक में भूसी लादने आया था। देर रात तक ट्रक में भूसी लादने के बाद सभी हाईवे के रास्ते अकरमपुर स्थित फैक्टरी जा रहे थे।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय स्थित गेस्ट हाउस के पास विनोद ने ट्रक रुकवाया और गुटखा लेने की बात कह हाईवे पार करने लगा, तभी कानपुर की ओर से आ रही निजी बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

विनोद दो भाइयों में छोटा था। विनोद की मौत से मां निर्मला, पत्नी अनीता, बड़े भाई मनोज बेहाल हैं। मृतक की छह माह की बेटी रूही है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें