उन्नाव। बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही तैयारियां भी लगभग पूरी हो रही हैं। परीक्षा की निगरानी के लिए जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है।
डीआईओएस सुनीलदत्त ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 122 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 70,408 परीक्षार्थी प्रतिभाग करेंगे। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी के साथ सभी केंद्रों पर छह जोनल, 11 सेक्टर और 122 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। साथ ही हर कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए 50 फीसदी उत्तर पुस्तिकाएं भी आ चुकी हैं। उनका भी 13 फरवरी से उठान शुरू हो जाएगा।