फोटो-10- अतिक्रमण हटवाते ईओ विनीत श्रीवास्तव, मौजूद पुलिस बल। संवाद
- फोटो : 1
सफीपुर। उन्नाव-हरदोई मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने पुलिस बल के साथ गुमटी दुकानों को हटवाया। साथ ही दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की हिदायत भी दी।
मार्ग के किनारे सैकड़ों की संख्या में गुमटी दुकानें संचालित हैं जिनके सामने वाहनों के खड़े होने से जाम की स्थिति बनी रहती थी। इससे तहसील मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डाकघर, बैंक और कोतवाली आने-जाने वाले नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता था। एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा के अतिक्रमण हटाने के निर्देश के बाद अधिशासी अधिकारी विनीत श्रीवास्तव ने पुलिस की सहायता से दुकानों को पूर्व में निर्धारित सीमा रेखा के बाहर से हटवाया।