फोटो-8- हाईवे किनारे नाले में पड़ा मौरंग लदा डंपर। संवाद
सोनिक। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर दही थाना क्षेत्र के वर्कशाप मोड़ के पास पलटकर नाले में चला गया। इससे चालक घायल हो गया। हमीरपुर निवासी डंपर चालक पप्पू (25) मौरंग लादकर हमीरपुर से लखनऊ जा रहा था। मंगलवार सुबह आठ बजे कानपुर-लखनऊ हाईवे के वर्कशाप मोड़ के पास उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक को बचाने में डंपर बेकाबू होकर पलट गया और हाईवे किनारे नाले में जा घुसा। इस हादसे में चालक चोटिल हो गया। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि चालक का प्राथमिक इलाज कराने के बाद डंपर को नाले से बाहर निकलवा दिया गया है।