फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति की पिटाई से परेशान महिला ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। लालपुर गांव में शनिवार रात शराबी पति की पिटाई से परेशान महिला ने फंदे से लटक कर खुदकुशी का प्रयास किया। मां को फंदा लगाते देख सात साल का बेटा, भागकर पांच सौ मीटर दूर थाने पहुंचा और पुलिस को बताया। पुलिस ने समय रहते उसे फंदे पर लटकने से बचा लिया।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना के लालपुर गांव निवासी पृथ्वीपाल शराब का लती है। शनिवार रात आठ बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी रीना (35) के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आए दिन की कलह और पति की प्रताड़ना से परेशान रीना ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दुपट्टे के फंदे से लटकने का प्रयास किया। मां को फंदे पर लटकता देख उसका सात साल का बेटा रौनक घबराया नहीं और पांच सौ मीटर दूर सीधे सोहरामऊ थाने पहुंच गया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि मां को पापा ने मारा है। इस पर सिपाही राजेंद्र और धर्मेंद्र मौके पर पहुंचे तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। सिपाहियों ने दरवाजा तोड़ा और रीना को फंदा डालते समय ही पकड़ लिया। इससे उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि महिला को उसकी बच्चे की सूझबूझ के चलते बचा लिया गया है। पति फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें