फोटो-19- डीएसएन डिग्री कॉलेज में आयोजित यूथ पार्लियामेंट में प्रमाणपत्र के साथ मौजूद युवा। संवा
उन्नाव। डीएसएन डिग्री कॉलेज में जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया जिसमें 45 युवाओं ने भाग लिया। इसमें 30 छात्रों ने संबोधित भी किया। प्रतियोगिता से 10 युवाओं का चयन प्रदेश की विधानसभा में वक्तव्य देने के लिए किया गया है। मुख्य अतिथि खेल एवं युवा मंत्रालय की क्षेत्रीय निदेशक समरदीप सक्सेना ने युवाओं को लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने ऐसे आयोजनों को युवाओं के विकास और जिले के गौरव का माध्यम बताया। नायब तहसीलदार यशवंत सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें जोश के साथ आगे बढ़ना चाहिए। सदर विधायक प्रतिनिधि प्रखर गुप्ता ने संगठन बनाकर कार्य करने की सीख दी जबकि युवा अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने युवाओं से विधानसभा पहुंचकर जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के लिए कुल 90 युवाओं ने आवेदन किया था। इस दौरान विभिन्न महाविद्यालयों से शिक्षक और सदस्य भी उपस्थित रहे।