फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: यूएसडीए कार्यालय के सामने पार्किंग में दो पक्षों में मारपीट, चलीं बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मोतीनगर स्थित यूएसडीए की पार्किंग के पास दो पक्षों में मारपीट के साथ एक-दूसरे पर बेल्ट चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के मोतीनगर मोहल्ले में संचालित यूएसडीए कार्यालय की पार्किंग स्थल पर शनिवार रात 8:15 बजे दो पक्षों में विवाद और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में युवक कई युवक एक-दूसरे को गाली-गलौज करते हुए दौड़ा कर बेल्टों से मारपीट करते दिख रहे हैं। वीडियो में एक युवक बचाने की गुहार लगा रहा है। तीन से चार युवक उसे पीटते दिख रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। आसपास के लोगों ने बताया कि किसी लड़की को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो रहा था। युवक मोतीनगर मोहल्ले के साथ आवास-विकास के बताए जा रहे हैं। शहर में मारपीट का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले गांधीनगर तिराहे के पास दो दिन मारपीट हो चुकी है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें