फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा

विज्ञापन
फोटो- 2-सोनू सैनी (फाइल फोटो)। - फोटो : 1
विज्ञापन
बिछिया। सड़क हादसे में तीन दिन पहले घायल युवक ने बृहस्पतिवार की देर शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। भगवंतनगर विधायक ने घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक सहायता देने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अचलगंज थाना क्षेत्र के पड़रीकला गांव निवासी सोनू सैनी (25) भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ला के घर पर काम करता था। 27 जनवरी को देर शाम वह बाइक से घर लौट रहा था। सदर कोतवाली के गदनखेड़ा चौराहे के पास वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजन कानपुर हैलट में इलाज करा रहे थे। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विधायक आशुतोष शुक्ला ने घर पहुंच परिजनों को ढांढस बंधाया और आर्थिक मदद करने के साथ सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। बड़े भाई पंकज ने बताया कि चार साल पहले सोनू का विवाह हुआ था। माता-पिता नहीं हैं। भाई की मौत से पंकज और मृतक की पत्नी अर्चना सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। शुक्लागंज घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया।

फोटो- 2-सोनू सैनी (फाइल फोटो)।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें