फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: रोडवेज बस में सवार निजी वाहन चालक जहरखुरानी का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। दिल्ली से रोडवेज बस से आ रहे निजी वाहन के चालक को रास्ते में जहरखुरानों ने शिकार बनाया और रुपये व फोन पार कर दिया। बस चालक उसे गंभीर हालत में नानामऊ तिराहे पर सड़क किनारे उतार कर चला गया। स्थानीय लोगों ने सीएचसी पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बागरमऊ कोतवाली के गहिरा गांव निवासी अमित (25) पुत्र राजेश दिल्ली में निजी वाहन चलाता है। बुधवार की शाम परिवहन विभाग की बस से घर आ रहा था। पीड़ित के मुताबिक रास्ते में उसे मिले दो युवकों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके पांच हजार रुपये, मोबाइल और ड्राइविंग लाइसेंस लेकर चले गए। कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि पीड़ित का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें