फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डीसीएम में गोवंश मिलने पर तीन तस्करों पर लगाया गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटामुजावर। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर नौ महीने पहले खड़ी डीसीएम में गोवंश मिलने की घटना में जेल गए तीन गो तस्करों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। तीनों बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं और जमानत पर जेल से बाहर हैं।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव के सामने 10 मार्च 2025 को लखनऊ जाने वाली लेन पर डीसीएम पुलिस को खड़ी मिली थी लेकिन चालक परिचालक नहीं थे। पुलिस ने डीसीएम से 14 गोवंश बरामद कर गढ़ा गांव की अस्थायी गोशाला में रखा था। डीसीएम कब्जे में लेकर वाहन स्वामी के साथ चालक और क्लीनर पर पशु क्रूरता अधिनियम में एफआईआर दर्ज की थी।
जांच में नाम सामने आने पर बाराबंकी के असेनी बहादुरपुर निवासी वाहन स्वामी पवन कुमार को 26 मार्च, बाराबंकी जिले के थाना व कस्बा सफदरगंज निवासी चालक सिराज अहमद को 22 जून को और सफदरगंज के रसौली गांव निवासी चालक मो. अलीम को एक जुलाई को पुलिस ने जेल भेजा था। अब पुलिस ने तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है, सभी जमानत पर हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें