फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति के एक्सीडेंट की झूठी सूचना देकर महिला को मायके से बुलाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शेखपुर नरी गांव में महिला ने ससुरालियों पर पति के एक्सीडेंट की झूठी खबर देकर घर बुलाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कहा कि उसे कमरे में बंद कर दिया था। पुलिस की मदद से बाहर निकाला गया। महिला की तहरीर पर पति, सास, ससुर सहित चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के शेखपुर नरी गांव की अंशू पत्नी विनय सिंह ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2021 में उसकी शादी हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते हैं। इस कारण वह मायके अटवा गांव चली गई थी। 17 जनवरी की रात करीब 11 बजे ससुराल पक्ष ने फोन कर सूचना दी कि पति का एक्सीडेंट हो गया है। अगले दिन 18 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे वह बेटी वैदेही के साथ ससुराल पहुंची तो देखा कि पति स्वस्थ हैं। उसने ससुरालियों से झूठी सूचना देने का कारण पूछा तो वे मारपीट पर उतारू हो गए।
पीड़िता का आरोप है ससुरालियों ने न केवल मारपीट की बल्कि बेटी को छीनकर उसे कमरे में बंद कर दिया। उसने फोन कर यूपी-112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति विनय सिंह, ससुर वीरबहादुर सिंह, सास राजबाला और देवरानी रेशू उर्फ दीप्ती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें