फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुलिस के हत्थे चढ़े दो चोर, बैटरियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। पड़वाखेड़ा गांव में ई-रिक्शा से बैटरियां चुराने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई बैटरियां भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पड़वाखेड़ा गांव निवासी रामआसरे के घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा से दो बैटरियां बुधवार की रात चोरी हो गईं। गुरुवार सुबह पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस को सूचना मिली कि दो चोर चोरी की बैटरियां बेचने के लिए दरसन्वा मार्ग से जा रहे हैं। पुलिस ने पीछा कर दोनों चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपना नाम अभय, निवासी टुंडी, थाना बंथरा, जिला लखनऊ और शिवम, निवासी पड़वाखेड़ा बताया। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें