पुरवा। अचलगंज-पुरवा मार्ग पर शारदा नहर के खिन्नी मोड़ के पास निर्माणाधीन घर को चोरों ने निशाना बनाया और ढाई क्विंटल सरिया, लोहे की खिड़की सहित अन्य सामान पार कर दिया।
कस्बे के बेगमगंज मोहल्ला निवासी शोभित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका घर अचलगंज-पुरवा मार्ग पर शारदा नहर स्थित खिन्नी मोड़ के पास बन रहा है। चार दिनों से काम बंद था। 18 जनवरी को चोरों ने घर में रखी ढाई क्विंटल सरिया, एक नल करीब साढ़े तीन क्विंटल की लोहे की खिड़की और डेढ़ क्विंटल का लोहे का गेट चोरी कर लिया। पीड़ित ने एक युवक पर शक जताया है। कोतवाल अमरनाथ यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच की जा रही है। (संवाद)