फोटो-1- चोरी की घटना का खुलासा करने पर एसओ एसएन त्रिपाठी को प्रशस्तिपत्र देते एसपी जयप्रकाश सिं
सफीपुर। राहतगंज बाजार निवासी सराफा व्यवसायी के घर हुई 22 लाख की चोरी का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को एसपी जयप्रकाश सिंह ने सम्मानित किया। घटना एक नवंबर 2025 को हुई थी। चोरों ने राजेंद्र के घर से 20 लाख के जेवर और दो लाख रुपये चुरा लिए थे। घटना के समय राजेंद्र पूजा करने मंदिर गए हुए थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर और बाइक पर लगे एजेंसी के लोगों से चोर तक पहुंचने में सफलता पाई। चोरी के आरोप में सफियापुर गांव निवासी पूर्व प्रधान के बेटे बादल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। शुक्रवार को एसपी ने खुलासा करने वाली टीम के सदस्यों को प्रशस्तिपत्र देकर पुरस्कृत किया। इस दौरान एएसपी प्रेमचंद्र, सहायक पुलिस अधीक्षक संचित शर्मा और सीओ बिनी सिंह भी मौजूद रहीं।