फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: लोहे का फर्मा गिरने से श्रमिक की मौत

विज्ञापन
फोटो-29-अनिल राजपूत (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
उन्नाव/चकलवंशी। लोकनगर मोहल्ले में निर्माणाधीन घर में श्रमिक के ऊपर लोहे का फर्मा गिरने से गंभीर घायल हो गया। मिस्त्री उसे जिला अस्पताल लाया। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि मालिक और मिस्त्री ने घटनास्थल से फर्मा और सरिया गायब कर दी।
विज्ञापन

माखी थानाक्षेत्र के रायसिंहखेड़ा गांव निवासी अनिल राजपूत (28) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को सुबह सदर कोतवाली के मोहल्ला लोकनगर निवासी उदयशंकर शुक्ला के निर्माणाधीन मकान में काम करने आया था। बड़े भाई विनोद ने बताया कि शाम चार बजे गांव के ही मिस्त्री रामखिलावन पिलर में कंक्रीट डालने के लिए फर्मा लगा रहा था। फर्मा फिसलकर अनिल के ऊपर गिर गया, इससे वह गंभीर घायल हो गया। मिस्त्री उसे जिला अस्पताल लाया और हम लोगों को सूचना दी। जब तक परिवार के लोग आते भाई की मौत हो चुकी थी।
भाई ने आरोप लगाया कि मिस्त्री की लापरवाही से घटना हुई। मालिक भी मौके से भाग निकला। अनिल दो भाइयों में छोटा था। 11 महीने पहले उसकी शादी रिंकी से हुई थी। बेटे की मौत से मां केशाना और अन्य परिजन बेहाल हैं। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें