फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: एटीएस संचालकों ने लगवाया एक और कंपनी का इंटरनेट कनेक्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-25- सोहरामऊ स्थित ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर में वाहनों की जांच करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ में स्थित ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) में इंटरनेट नेटवर्क की समस्या होने से वाहनों के फिटनेस की जांच प्रभावित हो रही थी। नेट धीमा होने से जांच में समय लग रहा था। मंगलवार को नेटवर्क न होने से दिनभर समस्या हुई थी। संचालकों ने बृहस्पतिवार को एक और इंटरनेट कनेक्शन लिया है। दावा है कि अब एटीएस का संचालन प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने एक जनवरी से वाहनों के फिटनेस की जांच ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर (एटीएस) से ही कराने का आदेश दिया है। जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर सोहरामऊ क्षेत्र के हसनापुर गांव स्थित एटीएस में इंटरनेट की समस्या होने से जांच बाधित हो रही थी। मंगलवार को नेटवर्क न होने से वाहनों की जांच बाधित रही। इससे बुधवार को वाहन और ज्यादा हो गए थे।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद बृहस्पतिवार को ही एटीएस की संचालक एजेंसी ने एक और कंपनी का इंटरनेट कनेक्शन लिया। दावा है कि दोहरी व्यवस्था होने से अब इंटरनेट की समस्या नहीं होगी। सेंटर के मैनेजर रूपेंद्र सिंह ने बताया कि अब समस्या नहीं हो रही है। एक वाहन की सभी तरह की जांच में अधिकतम सात से दस मिनट का समय लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें