बीघापुर। भगवंतनगर में स्कूल जा रहे छात्र की बाइक सवार युवकों ने अपहरण करने की कोशिश की। पीड़ित के पिता ने बिहार थाने में तहरीर दी है।
बिहार थानाक्षेत्र के लोचीखेड़ा गांव निवासी रंजीत बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि 15 साल का बेटा अनमोल भगवंतनगर कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। बुधवार सुबह 8:30 बजे वह साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। तौधकपुर गांव के पास पीछे से आए दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसे रुकवाया और अपहरण करने का प्रयास किया।
बदमाशों ने छात्र का स्कूल बैग छीन लिया उसमें किताबों के साथ तीन महीने की फीस भी थी। बेटे के चिल्लाने पर आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों की सूचना पर पीआरवी ने घटनास्थल की जांच की थी। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा जांच के बाद ही करवाई की जाएगी।