फोटो-21- पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे परिजन। संवाद
- फोटो : मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
उन्नाव। जिला अस्पताल के सामने नाले में मृत मिले अधेड़ की पहचान हो गई। वह शहर के खजुरिहा बाग मोहल्ले के निवासी थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के खजुरिहाबाग मोहल्ला निवासी सरवन कुमार (55) मगरवारा स्थित मिर्जा फैक्टरी में काम करते थे। बड़े भाई अनिल कुमार ने बताया कि वह अंकित तिवारी के घर में मां रंजना के साथ किराये पर रहते थे। भाई की पत्नी कई साल पहले एक बेटे के साथ उन्हें छोड़कर चली गई थी। तब से वह नशे के लती हो गए थे।
रविवार की सुबह आठ बजे घर से निकले थे। इसके बाद नहीं लौटे। शुक्लागंज में रहने वाली बहन प्रीती के यहां जाने का अंदेशा हुआ। वहां न पहुंचने की जानकारी हुई तो तलाश की गई लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की शाम यूपी-112 पर सूचना दी गई तब पता चला कि नाले में अधेड़ का शव मिला है। पुलिस की ओर से दिखाए गए फोटो से पहचान हुई।
कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पहचान होने के बाद मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।