फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बकरी लूटने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में पकड़े

विज्ञापन
फोटो-14- सीएचसी में मौजूद मुठभेड़ में घायल आरोपी विकास गुप्ता। संवाद
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। अजगैन-मोहान मार्ग पर सोमवार की रात लगभग दो बजे वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार तीन बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई जबकि दो साथियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने तीन जनवरी को महिला और दो बच्चों पर चाकू से हमला कर बकरी लूटने की घटना स्वीकार की है।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर मढ़ी निवासी उर्मिला तीन जनवरी को बेटे रितिक और बेटी रितिका के साथ गांव के किनारे बकरी चरा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बकरी हटाने को लेकर उनका विवाद हो गया।
इस पर बदमाशों ने उर्मिला पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। मां को लहूलुहान देख बचाने आए बच्चों पर भी हमलाकर चोटिल कर दिया। इसके बाद बदमाश बकरी लूटकर भाग गए थे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया था।सोमवार की रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध युवक सफेद बाइक पर क्षेत्र में घूम रहे हैं। इस पर अजगैन पुलिस ने स्वाट और सर्विलांस टीम के साथ अजगैन-मोहान मार्ग के उसरहा मोड़ पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन

इसी बीच एक सफेद अपाचे बाइक पर तीन युवक आते दिखे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी गोली चलाई जिससे दाहिने पैर में गोली लगने से एक बदमाश गिर गया। उसके दोनों साथी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें भी पकड़ लिया।
सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पैर में गोली लगने वाले बदमाश की पहचान विकास गुप्ता (25) निवासी गांव खसवारा, थाना बंथरा, लखनऊ के रूप में हुई है। अन्य दो बदमाश लक्ष्मीनारायण (30) निवासी सरोजनीनगर और संजय (35) निवासी बंथरा हैं। घायल बदमाश का सीएचसी नवाबगंज में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा, कारतूस, घटना में इस्तेमाल चाकू और अपाचे बाइक बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें