फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चंडिका देवी मंदिर से दानपात्र चुराने वालों का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बीघापुर। बक्सर स्थित मां चंडिका देवी दरबार के गर्भ गृह से तीन दिन पहले चोरी दानपात्र अभी तक बरामद नहीं हुआ है। चोर भी नहीं पकड़े जा सके हैं। इससे मंदिर समिति के सदस्यों के साथ भक्तों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बारासगवर थानाक्षेत्र के मां चंडिका देवी दरबार का ताला तोड़कर दो जनवरी को चोर गर्भगृह में रखे दानपात्र को चोरी कर ले गए थे। सीओ और एसओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार दो चोर मंदिर के गर्भ में रात 1:42 बजे प्रवेश किए थे। चेहरे पर कपड़ा लिपटा होने से पहचान में नहीं आ रहे थे। पुलिस उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहित द्विवेदी ने बताया कि कुछ लोग मंदिर से मूर्ति व सोने चांदी के आभूषण चले जाने की अफवाह फैला रहे हैं जो पूरी तरह भ्रामक और झूठी है। उन्होंने कहा कि रात में भी मंदिर के गर्भगृह के पास सुरक्षा बढ़ाई जाए। सीओ मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें