फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: छह महीने पहले घर से गई थी रुखसाना, 12 साल पहले ऊंचगांव में हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। घुमाने के बहाने हिमाचल प्रदेश ले जाकर की गई महिला की हत्या की घटना में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा थी। हत्यारोपी युवक प्रवीण के साथ जाने से पहले वह अन्य युवक के साथ भी भाग चुकी थी। उसकी इसी हरकत से परेशान होकर पति ने छाेड़ दिया था। उसके बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के सरवन गांव की रुखसाना की शादी 12 साल पहले बारासगवर थाना क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी चांद मोहम्मद से हुई थी। उसके दो बेटों में रेहान (10 ) और इमरान (7) साल हैa। चांद मोहम्मद चूड़ियों की दुकान किए है। चांद मोहम्मद के पिता मोहम्मद चांद ने बताया कि रुखसाना दो साल पहले कोडराबक्शखेड़ा निवासी युवक के साथ भाग गई थी। कुछ दिन बाद लौटने पर बेटे ने साथ रखने से मना कर दिया और दोनों अलग-अलग रहने लगे। बच्चे अपने पिता के पास थे। छह महीने बाद पता चला कि वह बिना बताए कहीं घर से चली गई।
सरवन गांव निवासी पिता मोहर्रमअली ने असोहा थाने में तहरीर भी दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। रुखसाना कब दही थाना क्षेत्र के कुमेदानखेड़ा गांव निवासी प्रवीण के संपर्क में आ गई पता नहीं चला। अखबार से रुखसाना की हिमाचल प्रदेश ले जाकर हत्या करने की जानकारी मिली।
विज्ञापन


रुखसाना को मेढ़ाना नाम से जानते थे गांव के लोग
रुखसाना के मायके में रहने वाले अदीब अली ने बताया कि रुखसाना को गांव में सभी लोग मेढ़ाना के नाम से जानते और बुलाते थे। पिता मोहर्रमअली ने तीन शादियां की थीं। रुखसाना दूसरी पत्नी की बेटी थी। उसकी मां बिहार की रहने वाली थी। जब वह तीन साल की थी तभी उसकी मां कहीं चली गई थी। अदीब अली का कहना है कि रुखसाना के लापता होने के बाद पिता के प्रार्थनापत्र पर अगर पुलिस जांच करती तो शायद यह घटना न होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें