फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: डंपर की टक्कर से लोडर सवार वृद्धा की मौत, पति घायल

विज्ञापन
फोटो-5- मीना देवी (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टीकरगढ़ी गांव के मोड़ के पास एक डंपर की टक्कर से लोडर सवार वृद्ध दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में वृद्धा मीना देवी (63) की मौत हो गई जबकि पति सिद्धनाथ यादव (65) का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के पटियारा गांव निवासी मीना देवी और सिद्धनाथ यादव बुधवार सुबह लखनऊ के बंथरा में रहने वाली बेटी आरती के ससुराल गए थे। बेटी के ससुर की मृत्यु हो गई थी और अंतिम संस्कार के बाद दोनों देर शाम लोडर से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दही थाना क्षेत्र के टीकरगढ़ी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से लोडर को टक्कर मार दी। इससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान मीना देवी ने दम तोड़ दिया। बेटे नंदकुमार ने बताया कि मीना के चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले डंपर को कब्जे में ले लिया है। दही थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें