गंजमुरादाबाद। भुड्डा-सिरधरपुर मार्ग पर मुन्नीपुरवा गांव के किनारे पानी भरे गड्ढे में युवक का शव मिला। पुलिस ने पहचान कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के सहिबापुर गांव निवासी राकेश कुमार(32) बुधवार शाम मुन्नीपुरवा गांव के पास सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में मृत मिला। पुलिस पहुंची और शव की पहचान करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि राकेश के माता-पिता की मौत हो चुकी है। भाई भी दूसरे शहरों में रहकर ट्रक चलाते हैं। राकेश गांव में अकेला रहता था, शराब का लती होने से खेती और घर भी बेच दिया था। वह शराब पीकर इधर-उधर घूमता रहता था। कोतवाल अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि युवक नशे का लती था, शव भी दो दिन पुराना लग रहा है। मृतक के भाईयों के सूचना दी गई है। शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।