फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर, चालक और साथी बाल-बाल बचे

विज्ञापन
फोटो-41- ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंटा ट्रैक्टर। संवाद
विज्ञापन
औरास। संडीला-चकलवंसी मार्ग पर कस्बा में ट्रैक्टर में ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे टैक्टर, बीच से दो भागों में बंट गया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। हादसे में ट्रैक्टर चालक और उसका साथी बाल-बाल बचा
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ही हिम्मत खेड़ा गांव निवासी कमल गांव के दोस्त बबलू के साथ ट्रैक्टर लेकर संडीला से घर लौट रहे थे। लखनऊ के थाना रहीमाबाद के पत्तेपुर गांव निवासी वीरेंद्र संडीला से ट्रक में सरिया लादकर औरास आ रहे थे। संडीला-चकलवंशी मार्ग पर बुधवार शाम चार बजे एक निजी अस्पताल के पास ट्रैक्टर और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी की टैक्टर टूटकर दो हिस्सो में बंट गया। गनीमत रहीं ट्रैक्टर चालक बाल-बाल बच गया। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि ट्रक चालक हो हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें