फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: खुदकुशी करने वाले श्रमिक पर तीन समूहों का था 1.65 लाख कर्ज

विज्ञापन
फोटो-26- विपिन कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। विनोवा नगर मोहल्ले में कमरा अंदर से बंद कर फंदे से लटके मिले श्रमिक ने एक निजी बैंक के साथ दो समूहों से 1.65 लाख का कर्ज ले रखा था। एक समूह का कर्ज को अदा करने के लिए जेवर गिरवी रखकर फतेहपुर चौरासी रुपये लौटाने गया था। वहां से आने के बाद ही खुदकुशी कर ली। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ, उसमें हैंगिंग की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा हैदराबाद के मोहल्ला विनोवानगर निवासी विपिन कुमार सविता (32) मजदूरी करता था। पत्नी आराधना ने बताया कि पति ने तीन अलग-अलग समूहों से 1.65 लाख रुपये कर्ज ले रखा था। शिखा स्वयं सहायता समूह फतेहपुर चौरासी से 50 हजार, आशीर्वाद स्वयं सहायता समूह हसनगंज से 55 हजार और मियागंज स्थित बंधन बैंक से 60 हजार रुपये कर्ज लिया था।
मंगलवार की सुबह पति जेवर गिरवी रख फतेहपुर चौरासी स्थित समूह से लिया कर्ज जमा करने गए थे। शाम करीब चार बजे वह घर आए और बिना कोई बात किए कमरे में गए और दरवाजा अंदर से बंद कर साड़ी के फंदे से लटक गए। बाहर न आने पर दरवाजा खटखटाया, न खुलने पर धक्का दिया तो वह अंदर से बंद था।
विज्ञापन

पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तुड़वाया और फंदे से उतारकर मियागंज सीएचसी ले गए, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। विपिन कुमार तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी बेटी अंशिका के साथ बेटे वंश और अंश हैं। पति की मौत से पत्नी और अन्य परिजन बेहाल हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। समूहों की जांच की जा रही है।

फोटो-26- विपिन कुमार (फाइल फोटो)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें