फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला का घर में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
फाेटो-15- गुड्डी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ कस्बा निवासी महिला का शव शुक्रवार की सुबह घर के अंदर कमरे में फंदे से लटका मिला। जांच के दौरान बेटे ने पुलिस को बताया कि आठ महीने पहले पिता (मृतका के पति) की मौत के बाद से वह मानसिक रूप से परेशान थीं।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना व कस्बा निवासी गुड्डी (45) के पति रामबाबू की आठ महीने पहले मौत हो गई थी। छोटे बेटे रितिक ने बताया कि वह लखनऊ के बंथरा स्थित वेयरहाउस में नौकरी करता है। बड़े भाई अजीत कुवैत में हैं। पिता की मौत के बाद मां अकेले पड़ गई थीं। वह अक्सर पिता की याद में रोती रहती थीं।
रितिक के मुताबिक बृहस्पतिवार की रात वह मां को समझाकर ड्यूटी करने चला गया। शुक्रवार सुबह जब वह लौटा तो देखा दरवाजा बंद था। मां को कई बार आवाज दी लेकिन कोई नहीं बोला। इसके बाद वह दादी रूपरानी की तरफ खुले दरवाजे से अंदर गया तो मां को फंदे से लटका देखा।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि पति की मौत के बाद से महिला परेशान रहती थी। बेटे के मुताबिक इसी के चलते आत्महत्या कर ली, पोस्टमार्टम में भी हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें