फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य के पति को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अब्बासपुर गांव में चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य के पति को कुछ लोगों ले पीटा, यही नहीं आंख में पट्टी बांधकर उसे गाड़ी में डाल ले गए, बाद में रास्ते में उतार दिया। लहूलुहान हालत में पीड़ित कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। दूसरा पक्ष भी सत्ता से जुड़ा होने से देर शाम तक समझौते का प्रयास चलता रहा।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सरोसी ब्लॉक से जिला पंचायत सदस्य शिवनंदिनी लोधी के पति सरोज सोमवार सुबह अब्बासपुर निवासी सुशील की किराना की दुकान में एक मामले में मध्यस्थता करने गए थे। आरोप है कि अब्बासपुर में ही रहने वाले राजेश और बृजेश लोधी जो कि सत्तापक्ष से जुड़े हैं। वह आए और अपना क्षेत्र बताते हुए विवाद करने लगे। यही नहीं जमकर पीटा, फिर अपने कुछ साथियों के साथ गाड़ी में डाल लिया और आंखों पर पट्टी बांध दी।
पीड़ित का कहना है ये लोग भी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ते हैं, इसलिए रास्ते में फिर पीटा और अब्बासपुर को अपना क्षेत्र बताते हुए दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में लखनऊ बाईपास के निकट उतारकर चले गए। पीड़ित ने कोतवाली में आपबीती बताई तो सत्तापक्ष से मामला जुड़ा होने से कई लोग पहुंच गए। देर शाम तक दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास चलता रहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि दोनों पक्षों से देर शाम में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें