फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: शताब्दी ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत, मां बाल-बाल बची

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। कानपुर-लखनऊ रेलमार्ग पर अजगैन रेलवे स्टेशन पर मां के साथ रेलवे ट्रैक पार कर रही महिला की शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर मौत हो गई। उनकी मां बाल-बाल बच गईं।
विज्ञापन

मौरावां थाना क्षेत्र के बरेथा गांव निवासी कामिनी उर्फ सुभाषिनी (40) पत्नी दिनेश सोमवार को सोहरामऊ थानाक्षेत्र के भजनखेड़ा गांव निवासी मां किशन देवी (70) को दवा दिलाने लखनऊ जा रही थीं। अजगैन रेलवे स्टेशन से दोपहर एक बजे जाने वाली पैसेंजर से यात्रा करने के लिए सुभाषिनी मां का हाथ पकड़कर प्लेटफार्म दो की तरफ जाने के लिए रेलवे लाइन पार कर रही थी। तभी कानपुर से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आकर सुभाषिनी की मौत हो गई। पति की चार साल पहले मौत हो गई थी। दो बेटे धीरज (18) और कृष्णा (16) है। जीआरपी उपनिरीक्षक मनोज यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें