फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: क्विज में दस छात्रों ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बिछिया ब्लॉक संसाधन केंद्र पर राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत छात्रों की ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता कराई गई। इसमें 52 छात्राें ने प्रतिभाग किया। विज्ञान विषय पर हुई प्रतियोगिता में सही जवाब देने वाले 10 छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता बीईओ संजय कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी ब्लॉकों के 52 उच्च प्राथमिक स्कूलों के 52 छात्रों ने प्रतिभाग किया था। छात्रों ने विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों का जवाब दिया। निर्णायक मंडल ने बिछिया कंपोजिट की छात्रा कामिनी, भठखेरवा कंपोजिट विद्यालय की छात्रा अंशिका, सरांय कटियान के प्रियांशु और संजना, शहजादपुर के देवांश, मुर्तजानर की नैना, इछौली के विराट, मयंक, रायपुर बुजुर्ग के आयुष, सराय कटियान की सौम्या को विजेता घोषित किया।
बीईओ ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर विजेता छात्रों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भेजा जाएगा। इस दौरान इला शुक्ला, अनूप कुमार शुक्ल, चंद्रकांत, मनीषदेव भारतीय, तौसीफ, हरिओम, निशा शुक्ला, देवेंद्र, पल्लवी सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें