फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुरवा कोतवाली के सामने सड़क पर पार्किंग से 45 मिनट लगा जाम

विज्ञापन
फोटो-10- पुरवा कोतवाली के पास लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
पुरवा। दही-मोहनलालगंज मार्ग पर पुरवा कोतवाली गेट के पास सड़क किनारे वाहन खड़े होने से शाम करीब तीन बजे जाम लग गया। देखते ही देखते जाम एक किलोमीटर तक पहुंच गया। यह देख पुलिस ने पहले डंडा पटका लेकिन सफलता मिलती न देख वाहनों का चालान करना शुरू किया तो लोगों ने आकर अपने वाहन हटाए। इसके बाद वाहन निकलना शुरू हुए। इस दौरान पुलिस ने आठ हजार रुपये का चालान किया। जाम में फंसे लोगों को करीब 45 मिनट परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दही-मोहनलालगंज मार्ग पर ट्रक, डंपरों के साथ छोटे-बड़े सभी वाहन निकलने से पुरवा कस्बे में वैसे तो जाम की स्थिति बनी ही रहती है। कभी-कभी हालत यह हो जाती है कि कोतवाली, तहसील और बाजार सब आसपास होने से लोगों को पैदल चलना दूभर हो जाता है। शुक्रवार को कोतवाली गेट के पास दोनों ओर अवैध रूप से वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। वाहन जहां के तहां खड़े हो गए। स्थिति यह हो गई कि जाम बस स्टेशन तक पहुंच गया।
जाम की हालत देख पुलिस ने पहले तो डंडा पटका, ताकि जिसके वाहन हों वह हटा लें, लेकिन जब कोई आता नहीं दिखा तो चालान करना शुरू किया तो भगदड़ मच गई। लोगों ने आकर वाहन हटाने शुरू किए। इस दौरान पुलिस ने अवैध रूप से खड़े वाहनों का पुलिस ने आठ हजार का चालान भी किया। तब कहीं यातायात पूरी तरह से सामान्य हो पाया। कस्बा इंचार्ज सियाराम चौरसिया ने बताया कि मार्ग के दोनों ओर गलत तरीके से वाहनों को खड़ा करने से जाम की स्थिति बनी थी। वाहनों का चालान करने पर सभी हट गए थे और जाम खुल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें