फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: महिला की हत्या का आरोपी देवर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो-16- भाभी की हत्या करने वाला देवर रामू। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
नवाबगंज। लालाखेड़ा गांव में भाभी की हत्या के आरोपी देवर को पुलिस ने नयाखेड़ा गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन


सोहरामऊ थाना क्षेत्र के लालाखेड़ा गांव निवासी नरेश रावत के छोटे भाई रामू ने घर में कम जगह मिलने से नाराज होकर मंगलवार की दोपहर भाभी सुनीता (45) के सिर पर धारदार औजार से कई वार कर हत्या कर दी थी। पति ने आरोपी रामू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे आरोपी रामू भागने की फिराक में था। वह नयाखेड़ा गांव के रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहा था। पुलिस को पता तो उसे गिरफ्तार लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सोहरामऊ थानाध्यक्ष अरविंद पांडेय ने बताया कि हत्यारोपी ने जमीन के विवाद में ही भाभी से कहासुनी और फिर पुलिस बुलाने से नाराज होकर हत्या करने की बात बताई है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें