फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ससुराल में युवक का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। ससुराल में रह रहे युवक का शव घर के पीछे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। पत्नी ने बताया कि वह शराब का लती था। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सोहरामऊ थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव निवासी रोहित रावत (25) पुत्र हरिशंकर खेती करता था। उसका विवाह माखी थाना क्षेत्र के रायपुरगढ़ी निवासी पूजा से हुई थी। ससुर लाखन की छह महीने पहले मौत हो जाने के बाद रोहित पत्नी पूजा और एक साल की बच्ची के साथ ससुराल में आकर रहने लगा था। मंगलवार की रात पत्नी बच्ची के साथ सो गई।
बुधवार सुबह नींद खुलने पर उसने देखा पति चारपाई पर नहीं थे। बाहर निकलकर देखा तो घर के पीछे नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके मिले। पुलिस को बताया कि पति शराब का लती था। मेरा भाई दिल्ली में रहता है। पिता की मौत पर भी घर नहीं आया था। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उसमें हैंगिंग आई है। अभी तक किसी ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें