फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पहले दोस्ती की फिर साथ ले जाकर कर दी हत्या

विज्ञापन
फोटो- 4-हत्यारोपी रंजीत। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
अचलगंज। प्रेम-प्रसंग में बाधक युवक को रास्ते से हटाने के लिए दो युवकों ने साजिश रची। पहले उससे दोस्ती की फिर सुनसान स्थान पर ले जाकर शराब पिलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी कानपुर निवासी झोलाछाप और उसके साथी को सोमवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बलियाखेड़ा गांव निवासी सुधीर पाल (25) की 12 दिसंबर को हत्या कर शव खेत में घास में छिपा दिया था। हत्या के बाद आरोपी रंजीत भागने की फिराक में था लेकिन 13 दिसंबर को उसकी बाइक मिलने से किसी को शक न हो, इस कारण वह कानपुर रेलवे स्टेशन से लौट आया। 14 दिसंबर को पुलिस ने जब उससे पूछताछ की थी तो मामला गांव की युवती से प्रेम प्रसंग का निकला।
पहले युवती सुधीर से प्यार करती थी। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि बाद में वह गांव में ही क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप कानपुर के नवाबगंज निवासी सुदीप निषाद को चाहने लगी। इस कारण सुधीर और सुदीप में विवाद शुरू हो गया था। सुदीप ने दोस्त रंजीत के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। दोस्ती कर सुधीर को रंजीत साथ ले गया और बदरका गांव स्थित ठेके में शराब पिलाने के बाद गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने युवती सहित छह लोगों से पूछताछ की तो हत्या का राज खुला। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार शुक्ल ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

फोटो- 4-हत्यारोपी रंजीत। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें