फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्कूल से लौटे दसवीं के छात्र ने की खुदकुशी की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। स्कूल से घर आए छात्र ने कमरे में रस्सी के फंदे से लटककर खुदकुशी करने की कोशिश की। गनीमत रही कि परिजनों की नजर पड़ गई। उसे आनन-फानन उतारकर सीएचसी ले गए। हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्कूल के प्रबंधक ने विद्यालय में किसी तरह का विवाद या डांटने जैसी घटना से इन्कार किया है।
विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय कक्षा 10 का छात्र बृहस्पतिवार को स्कूल गया था। बड़े भाई ने बताया कि वह दोपहर में लंच के बाद ही घर लौट आया था। उस समय परिवार के लोग घर के बाहर धूप में बैठे थे। छात्र सीधे घर के अंदर कमरे में चला गया और वहां रस्सी के फंदे से लटक कर जान देने का प्रयास किया। कारण का पता अभी कुछ नहीं चल पाया है।
विद्यालय के प्रबंधक ललित कुमार शुक्ला ने स्कूल में किसी अन्य छात्र से झगड़ा, विवाद या किसी शिक्षक द्वारा डांटने की घटना से इन्कार किया है। कोतवाली प्रभारी अखिलेशचंद्र पांडेय ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं है। पता लगाएंगे। अगर कोई तहरीर मिलती है तो उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें