फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: विवाद के बाद पत्नी को कमरे में बंद कर किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-3- श्रीकांत (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर। अतहा गांव में विवाद के बाद पति ने पत्नी को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और बरामदे में गमछे के फंदे से लटक गया। खिड़की से पति को फंदे से लटका देख पत्नी ने शोर मचाया तो युवक का बड़ा भाई दौड़ा और उसे फंदे से उतारा लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के गांव अतहा निवासी किसान श्रीकांत (35) का दो साल पहले माखी थाना क्षेत्र के पूरा गांव निवासी स्नेहा से विवाह हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद वह बड़े भाई हरिनाम से अलग रहने लगा। पत्नी स्नेहा ने बताया कि पति, खेती के साथ ही मजदूरी करते थे। बुधवार की देर शाम घर आए पानी पीया लेकिन कोई बात नहीं की। इसके बाद कहने पर साथ में खाना खाया और बिना किसी बात चिल्लाने लगे।
छोटी-छोटी बात पर वह आपा खो रहे थे। इसपर कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद मुझे कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और बरामदे में जाकर गमछे के फंदे से लटक गए। खिड़की से उन्हें लटकता देखकर शोर मचाया तो पति के बड़े भाई दौड़कर आए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष सुब्रतनारायण त्रिपाठी ने बताया कि भाई हरिनाम की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें