फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: कक्षा पांच का छात्र ब्लैक बोर्ड पर नहीं लिख पाया क्रिकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बौनामऊ प्राथमिक स्कूल का डीएम ने निरीक्षण किया। शिक्षकों उपस्थित की जानकारी ली तो बताया गया कि प्रधान शिक्षिका डायट में प्रशिक्षण में गईं हैं और एक शिक्षिका की एसआईआर में ड्यूटी लगी है। डीएम ने छात्रों से ब्लैक बोर्ड पर कुछ नाम लिखवाए, कक्षा पांच का छात्र क्रिकेट नहीं लिख पाया तो शिक्षिकाओं को गुणवत्ता सुधार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी मंगलवार दोपहर सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक के बौनामऊ प्राथमिक स्कूल पहुंचे। डीएम को सभी सकते में आ गए। डीएम ने जाते ही हाजिरी रजिस्टर देखा तो पता चला कि सात स्टॉफ में प्रधान शिक्षिका सीमा सिंह डायट में चल रहे प्रशिक्षण में शामिल होने गई हैं। दो शिक्षिका एक शिक्षामित्र की एसआईआर में ड्यूटी लगी है।
इंचार्ज शिक्षिका वंदना सिंह से छात्रों का उपस्थिति रजिस्टर दिखाने को कहा तो 157 में से 119 छात्र उपस्थित मिले। डीएम ने कक्षा पांच के एक छात्र से ब्लैक बोर्ड पर क्रिकेट लिखने को कहा तो वह नहीं लिख पाया। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई और शिक्षा में गुणवत्ता सुधार का निर्देश दिया। कक्षा तीन के छात्रों के सही जवाब देने पर चॉकलेट दी। डीएम ने बताया कि पढ़ाई की गुणवत्ता ठीक करने को कहा गया है। सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें