फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पेड़ में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। गलियार गांव में युवक का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पता चला कि वह अक्सर पत्नी से मारपीट करता था। इस पर पत्नी मायके से नहीं आ रही थी। इसी के चलते खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के गलियार गांव निवासी लाल उर्फ कल्लू (28) का शव मंगलवार की सुबह गांव से बाहर उसके ही खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपू सिंह ने बताया कि कल्लू शराब का लती था। वह नशे में घर वालों को पीटता था, इससे सभी परेशान रहते थे। इसी वजह से पत्नी लक्ष्मी भी मायके चली गई थी और नहीं आ रही थी। दो बेटियों में प्रार्थना और आरोही हैं। पति के आत्महत्या करने की सूचना पर लक्ष्मी, बेटियों को लेकर ससुराल आई और शव देख बेहाल हो गई। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें