बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र में पाली रोड पर बृहस्पतिवार की रात नौ बजे अचानक मवेशी आने से तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो दोस्तों की माैत हो गई। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे।
बीघापुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आजादनगर निवासी रंजीत (28) पड़ोसी गांव निवासी दोस्त जगदेव उर्फ जग्गा (30) के साथ शाम छह बजे घाटमपुर बाजार गए थे। लौटते समय रात करीब नौ बजे बीघापुर-पाली मार्ग पर गड़राही बाग के पास छुट्टा मवेशी सामने आने से बाइक बेकाबू हो होकर सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में रंजीत और जगदेव गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने दोनाें को अपने वाहन से अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिजन बेहाल हो गए। पत्नी सोनम ने बताया कि पति रंजीत मजदूरी करते थे। दो साल का एक बेटा है। जगदेव की मौत से पत्नी उर्मिला और बच्चों व परिजन बिलखते रहे। कोतवाल राजपाल ने बताया कि बाइक पेड़ से टकराने की घटना में दो युवकों की मौत हुई है।
फोटो नंबर-33-जगदेव (फाइल फोटो)
फोटो नंबर-33-जगदेव (फाइल फोटो)