फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: ब्रेकर पर उछली ट्रैक्टर-ट्राॅली, श्रमिक गिरा, कुचलकर मौत

विज्ञापन
फोटो-4-विमलेश (फाइल फोटो)
विज्ञापन
सफीपुर। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर मियागंज चौराहे के पास बुधवार की रात धान के बोरे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ब्रेकर पर उछल गई। इससे बोरों के ऊपर बैठा श्रमिक झटका लगने से सड़क पर गिर गया। ट्रॉली के पहिये से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के गांव सूसूमऊ निवासी मुकेश निजी ट्रैक्टर-ट्राॅली में धान के बोरे लादकर आसीवन थाना क्षेत्र के कस्बा रसूलाबाद ले जा रहे थे। धान के बोरे उतारने के लिए कछियनखेड़ा निवासी विमलेश (33) ट्राॅली पर लदे बोरों पर बैठा था।
बुधवार की रात 10:30 बजे लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर आसीवन थानाक्षेत्र के कस्बा मियागंज के पास ब्रेकर पर ट्राॅली उछल गई। इससे बोरों पर बैठा विमलेश सड़क पर गिर गया। ट्राॅली का पहिया चढ़ने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर मालिक मुकेश ने बताया कि विमलेश सात भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मजदूरी कर जीवनयापन करता था। पत्नी सीता के साथ सात साल की बेटी दिव्यांशी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को थाने में बिठाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें