फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चालक को झपकी आने से एक्सप्रेसवे पर पलटा प्लास्टिक दाना लदा ट्रक

विज्ञापन
फोटो-8-एक्सप्रेसवे पर पलटे पड़े ट्रक को सीधा करती क्रेन।  स्रोत: पीआरवी - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गहरपुरवा गांव के पास चालक को झपकी आने से बेकाबू ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलट गया। घटना में चालक और खलासी घायल हो गए। यूपीडा और पीआरवी टीम ने घटनास्थल का रेस्क्यू कर आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन

राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के थाना व गांव पंधेर निवासी चालक राजूलाल (42) साथी खलासी टोंक जिले के थाना धोनी के सरकाउलास निवासी प्रधान (38) के साथ ट्रक में प्लास्टिक दाना लादकर गुजरात के सूरत से हरदोई के संडीला जा रहा था। बुधवार सुबह आठ बजे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गहरपुरवा गांव के पास चालक को झपकी आने से ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। घटना में चालक और क्लीनर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने दोनों का इलाज कराया और दूसरे ट्रक से प्लास्टिक दाना लदवाकार भिजवाया। कोतवाल अनुराग सिंह ने बताया कि चालक को झपकी आने से ट्रक पलट गया था। यातायात पर अधिक असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें