फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत, साला घायल

विज्ञापन
फोटो-7- विजय कुमार (फाइल फोटो)
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। फतेहपुर चौरासी-सूसूमऊ मार्ग पर फतेहपुर चौरासी के पास रविवार की रात 10 बजे वाहन की टक्कर से बाइक चला रहा युवक और उसका साला घायल हो गए। राहगीरों ने पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि साले का कानपुर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

बेहटामुजावर थाना क्षेत्र पोहपीखेड़ा गांव निवासी विजय कुमार (30) दिल्ली में परिवार के साथ रहकर मजदूरी करता था। फतेहपुर चौरासी के देवरिया गांव स्थित ससुराल में पत्नी लक्ष्मी के चचेरे भाई की रविवार को शादी में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ससुराल आया था। बांगरमऊ कोतवाली के मोहल्ला प्रेमगंज निवासी साले जितेंद्र कुमार (28) ने बताया कि रविवार को दोनों बाइक से बरात में टड़वा गांव जा रहे थे।
फतेहपुरचौरासी-सूसूमऊ मार्ग पर फतेहपुर चौरासी के पास रात में वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे साले-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में जीजा को मृत घोषित कर दिया गया। साले का इलाज चल रहा है। घटना के बाद परिजन विजय कुमार का शव लेकर पोहपीखेड़ा स्थित घर आ गए। बेहटामुजावर पुलिस को घटना की जानकारी होते ही उपनिरीक्षक सुरेश कुमार घर पहुंचे और पंचनामा भर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है। पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि दो बच्चों में लच्छू चार साल और गुड़िया चार महीने की है। माता-पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद पालन-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहटामुजावर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि हादसे में युवक की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें